ईरान ने ट्रंप की उड़ाई खिल्ली, कहा-शैतान की एक और हार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से दो दिनों तक बातचीत के बाद उसके पावर प्लांट्स पर अपनी सेनाओं को हमला नहीं करने की बात कहने के बाद ईरान की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ( फाइल फोटो )
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ( फाइल फोटो )
Published on

दुबईः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से दो दिनों तक बातचीत के बाद उसके पावर प्लांट्स पर अपनी सेनाओं को हमला नहीं करने की बात कहने के बाद ईरान की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ट्रंप के साथ किसी तरह की बात चीत से इंकार किया है।

इधर ईरान के सरकारी मीडिया ने भी कहा कि अमेरिका के साथ ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई है। वहीं ईरान के राष्ट्रीय सुरक्षा एवं विदेश नीति आयोग के प्रवक्ता इब्राहिम रेजाई ने भी ट्वीट कर ट्रंप और अमेरिका की खिल्ली उड़ाई है. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'ट्रंप और अमेरिका एक बार फिर पीछे हट गए हैं। मैदान अभी भी आगे बढ़ रहा है। शैतान की एक और हार।'

इधर सोमवार को ईरान के अफगानिस्तान राजनयिक मिशन के X हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा गया जिसमें कहा गया, "इस्लामिक गणराज्य की इस धमकी के बाद कि अगर अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई हमला किया, तो वह पूरे क्षेत्र के ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा, ट्रंप पीछे हट गए और कहा कि उन्होंने हमले को टालने का आदेश जारी कर दिया है।"

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ( फाइल फोटो )
ईरान युद्ध हुआ खत्म!

ट्रंप ने क्या कहा था

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि दो दिन तक ईरान के साथ हुई 'बहुत अच्छी' बातचीत के बाद मैंने अपनी सेनाओं को आदेश दिया है कि वे ईरान के पावर प्लांट्स पर हमले न करें। यह बातचीत इस सप्ताह आगे भी जारी रहेगी। ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि अमेरिका ईरानी ऊर्जा स्थलों पर हमले पांच दिनों के लिए रोकने पर सहमत हो गया है।

ट्रंप के सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही कच्चे तेल के दाम 15 मिनट में 11 प्रतिशत तक लुढ़क गए। साथ ही, सोने और चांदी में आ रही गिरावट तुरंत थमी और सोने-चांदी के दाम यू-टर्न लेकर ऊपर की ओर चल पड़े। आधे घंटे में सोने और चांदी के दामों में भी 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in