ईरान ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए 3 लोगों को फांसी दी

ईरान की न्यायपालिका ने जनवरी में देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए तीन लोगों को फांसी दिए जाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।
ईरान ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए 3 लोगों को फांसी दी
Published on

दुबई : ईरान की न्यायपालिका ने जनवरी में देशभर में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए तीन लोगों को फांसी दिए जाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। यह इस मामले में फांसी दिए जाने का पहला ज्ञात मामला है।

ईरान की मिजान समाचार एजेंसी ने आरोपियों को फांसी दिए जाने की जानकारी दी। ईरान में आम तौर पर मृत्युदंड पाने वाले को फांसी दी जाती है। मिजान ने बताया कि मेहदी गासेमी, सालेह मोहम्मदी और सईद दव्वोदी को फांसी दी गई।

एजेंसी ने कहा कि इन तीन लोगों ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान राजधानी तेहरान से करीब 130 किलोमीटर दक्षिण में स्थित कोम में दो पुलिस अधिकारियों की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। ईरान की न्यायपालिका विरोध प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार किए गए लोगों को फांसी देने की धमकी देती रही है।

ईरान ने इन प्रदर्शनों को अत्यधिक हिंसा का प्रयोग कर दबा दिया था। इस हिंसा में हजारों लोग मारे गए थे और दसियों हजार लोगों को हिरासत में लिया गया था। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने आशंका जताई है कि ईरान विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों को सामूहिक रूप से फांसी दे सकता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in