अडानी-हिंडनबर्ग मामले में कहां तक हुई जांच, SC में SEBI ने क्या कहा ?

अडानी-हिंडनबर्ग मामला
अडानी-हिंडनबर्ग मामला
Published on

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में हेराफेरी का आरोप लगा था। इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सेबी को आदेश दिया था। SEBI ने सोमवार (14 अगस्त) को कोर्ट में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Adani-Hindenburg Case: सोमवार (14 अगस्त) को सुप्रीम कोर्ट में बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने जानकारी दी। कोर्ट की ओर से SEBI को 14 अगस्त तक अडानी ग्रुप के खिलाफ जांच पूरी कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था। मामले में SEBI ने कोर्ट से 15 दिनों का और समय मांगा है। कोर्ट में सेबी ने कहा कि अब तक 17 मामलों की जांच पूरी हो चुकी है।

सेबी ने कोर्ट को दी जानकारी

जांच के दौरान सेबी द्वारा कई संस्थाओं / एजेंस‍ियों / नियामकों से जानकारी मांगी गई थी। पूरी जानकारी मिलने के बाद उसका अंतर‍िम र‍िपोर्ट के साथ मूल्यांकन किया जाएगा। 24 मामलों में जांच करते हुए अबतक 17 मामलों की जांच पूरी कर ली गई है। वहीं, बचे 7 मामलों में से 4 की जांच भी करीब-करीब पूरी हो चुकी है। 1 मामले में अंतरिम रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं, दो अन्य मामलों में अंतिम चरण में जांच जारी है।

पहले सुप्रीम कोर्ट ने जांच के लिए 2 मई तक का समय दिया था। इसके बाद अप्रैल में सेबी ने 6 महीना अतिरिक्त जांच के लिए समय मांगा। सेबी की याचिका पर कोर्ट ने 14 अगस्त तक का समय दिया। आज फिर सेबी ने कोर्ट से 15 दिनों का और समय मांगा है।

क्या था अडानी-हिंडनबर्ग का मामला ?

24 जनवरी 2023 को अमेरिकी शॉर्ट सेलर फार्म हिंडनबर्ग ने अडानी के कई कंपनी से जुड़े शेयरों में हेरा-फेरी का आरोप लगाया था। रिपोर्ट में कुल 88 सवाल पूछे गए थे। रिपोर्ट जारी होने के अगले दिन ही अडानी के शेयरों के दाम में भारी गिरावट आई। करीबी दो महीने तक अडानी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में SEBI को जांच करने का आदेश दिया गया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in