हावड़ा के घुसूड़ी गंगाघाट पर सामूहिक योगाभ्यास

बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
International Yoga Day 2026: Mega Yoga Session Organised at Ghusuri Ganga Ghat in Howrah
घुसुड़ी में योग दिवस मनाया गया
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तर हावड़ा के घुसूड़ी गंगाघाट के पास एक भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नॉर्थ हावड़ा सपोर्टिंग क्लब, घुसूड़ी नवयुवक संघ और 'संकल्प टुडे' के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गंगा तट पर सामूहिक योगाभ्यास किया।

योग से दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को योग के महत्व और दैनिक जीवन में इसके लाभों के बारे में बताया गया। योग शिक्षक राजा बाबू सिंह के मार्गदर्शन में सभी ने विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास किया। इस मौके पर डॉ. सीपी वर्मा, समाजसेवी ध्रुव अग्रहरि, इम्तियाज़ भारतिया और शिशिर यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय गीत के साथ समापन

इस सामूहिक योग सत्र में अशोक महतो, बबलू गुप्ता, पंकज अग्रहरि, केशव झा, कालीनाथ राय, संजय शाव, सुबोध वर्मा और सुजीत जयसवाल संग भारी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी योग कर स्वास्थ्य और फिटनेस का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत के गायन और उपस्थित लोगों के बीच अल्पाहार वितरण के साथ हुआ।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in