File Photo
File Photo

सीएम ममता की सुरक्षा की गहन समीक्षा

दिल्ली सीएम पर हमले के बाद सरकार की पहल
Published on

कोलकाता : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद अब बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुरक्षा को लेकर सतर्कता और बढ़ा दी गई है। बुधवार को कोलकाता में शीर्ष पुलिस और सुरक्षा अधिकारियों की एक विशेष चर्चा हुई, जिसमें उनकी सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मुख्यमंत्री के आवास, नवान्न (राज्य सचिवालय) तथा सभी आधिकारिक कार्यक्रमों और यात्राओं के दौरान सुरक्षा घेरे को और कड़ा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा में चूक स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि मुख्यमंत्री के काफिले की मूवमेंट, रूट मैप और इमरजेंसी बैकअप प्लान को नियमित रूप से अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा इंटेलिजेंस इनपुट्स पर विशेष ध्यान रखते हुए पूर्व-आकलन की प्रक्रिया को और सख्त किया जाएगा।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in