नवान्न में सभी कार्य 24 सितंबर तक पूरे करने के निर्देश

नवान्न में सभी कार्य 24 सितंबर तक पूरे करने के निर्देश
आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान
CM Mamata Banerjee
Published on

कोलकाता: महालया के बाद से ही बंगाल में दुर्गा पूजा की शुरुआत हो चुकी है। इस त्योहार को लेकर पूरा राज्य उत्साहित है। सरकारी कर्मचारियों के लिए नवान्न की लंबी छुट्टियां जल्द ही शुरू होने वाली हैं। सूत्रों के अनुसार, 24 सितंबर के बाद से राज्य के सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे और 8 अक्टूबर से पुनः खुलेंगे। इस बीच लगभग दो सप्ताह तक कई विभागों के कामकाज ठप होने का खतरा है। लेकिन इस बार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस स्थिति को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।

सूत्रों के अनुसार, उन्होंने और राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत, गृह सचिव नंदिनी चक्रवर्ती समेत शीर्ष अधिकारियों को इस दौरान भी कानून व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये हैं। साथ ही, विकास कार्यों में कोई बाधा न आए, इसके लिए भी सभी विभागों को आवश्यक मंजूरी और वित्तीय आवंटन 24 सितंबर तक पूरा करने का आदेश दिया गया है।

नवान्न से मिली जानकारी के मुताबिक, सभी विभागों को छुट्टियों के दौरान कामों में व्यवधान नहीं आने देने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री पूजा पंडालों का उद्घाटन कर उत्सव में व्यस्त रहने के बावजूद, विकास कार्यों की प्रगति का विशेष ध्यान रख रही हैं। मुख्य सचिव लगातार मुख्यमंत्री को कामों की प्रगति से अवगत करा रहे हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार के पास अब पारंपरिक ‘छुट्टी’ की भावना नहीं बची है। विकास के काम पूरे वर्ष बिना रुके चलते रहते हैं। अक्टूबर में छुट्टियों के बाद मुख्यमंत्री खुद विभागों के साथ बैठक कर परियोजनाओं की समीक्षा करेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विकास कार्यों को निरंतर बनाए रखने पर जोर दे रही हैं ताकि जनता के हित में काम रुके नहीं।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in