साउथ पॉइंट का घायल छात्र लौटा घर

साउथ पॉइंट का घायल छात्र लौटा घर
Published on: 

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : साउथ पॉइंट स्कूल में आपसी विवाद के दौरान धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल छात्र अब पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घर लौट गया है। इस घटना के बाद दो दिनों तक आईसीयू में उसका इलाज चला, जहां से स्वस्थ होने के बाद उसने खुद सोशल मीडिया पर अपने दोस्तों के ग्रुप में यह खुशखबरी साझा की। स्कूल प्रबंधन ने शुक्रवार को इस बात की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि मंगलवार को किताबों को लेकर दो सहपाठियों के बीच उपजे मामूली विवाद ने बुधवार को हिंसक रूप ले लिया था, जिसके बाद यह दुखद घटना घटी थी।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in