PoJK चुनावों पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

विदेश मंत्रालय ने कहा- पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा। पाकिस्तान मानवाधिकार उल्लंघन और अवैध कब्जे को चुनावों के जरिए नहीं छिपा सकता, नीरव मोदी को भारत लाने की प्रक्रिया जारी।
PoJK चुनावों पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब
Published on

नई दिल्ली: पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी तथाकथित विधानसभा चुनावों को लेकर भारत ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान द्वारा कराए जा रहे ये चुनाव केवल एक "दिखावटी कवायद (Cosmetic Exercise)" हैं, जिनका उद्देश्य क्षेत्र पर उसके अवैध कब्जे को वैध दिखाने की कोशिश करना है।

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत का रुख हमेशा स्पष्ट और अटल रहा है। संपूर्ण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं, और पाकिस्तान को इस क्षेत्र पर किसी भी प्रकार का अधिकार नहीं है।

प्रवक्ता ने कहा कि PoJK में चल रहा जनआक्रोश पाकिस्तान के दशकों से चले आ रहे आर्थिक शोषण, मौलिक अधिकारों के हनन और प्रशासनिक दमन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि चुनाव कराने से पाकिस्तान मानवाधिकार उल्लंघनों और अपने अवैध कब्जे की सच्चाई को दुनिया से नहीं छिपा सकता।

नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर क्या बोला विदेश मंत्रालय?

विदेश मंत्रालय ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के प्रत्यर्पण पर भी स्थिति स्पष्ट की। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि किसी भी प्रत्यर्पण मामले में पहले संबंधित व्यक्ति की राष्ट्रीयता की पुष्टि की जाती है और उसके बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाता है।

उन्होंने बताया कि नीरव मोदी से जुड़े कुछ न्यायिक मामले अभी भी ब्रिटेन की अदालतों में लंबित हैं। जैसे ही वहां की कानूनी प्रक्रिया पूरी होगी, भारत उसे वापस लाने के लिए प्रत्यर्पण प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगा।

विदेश मंत्रालय ने दोहराया कि भारत सरकार नीरव मोदी समेत सभी भगोड़े आर्थिक अपराधियों को वापस लाने और उन्हें भारतीय न्यायिक प्रक्रिया के तहत कानून के कटघरे में खड़ा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

PoJK चुनावों पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब
प्रियंका गांधी के बयान पर बवाल, प्रल्हाद जोशी बोले- झूठ फैलाने पर हो कार्रवाई
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in