‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत ईरान से अब तक 517 भारतीय नागरिक लाये जा चुके स्वदेश

नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों को भी निकालने का प्रयास कर रहा भारत
21061-pti06_21_2025_000562b
स्वदेश लौटे लोगों का स्वागत-
Published on

नयी दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि ईरान और इजराइल में जारी संघर्ष के बीच ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत अब तक 500 से अधिक भारतीय नागरिक ईरान से स्वदेश लौट आये हैं। यही नहीं भारत ईरान से अपने सभी नागरिकों को निकालने के साथ साथ नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों को भी निकालने का प्रयास कर रहा है।

21061-pti06_21_2025_000363b
युद्ध की दहशत से छुअकारा स्वदेश लौटे लोटने की खुशी-

देर रात और शनिवार तड़के दिल्ली पहुंचे छात्रों सहित भारतीय नागरिक

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में निकासी अभियान की स्थिति के बारे में जानकारी साझा की। इजराइल के साथ सैन्य टकराव तेज होने के बाद ईरान से निकाले गये छात्रों सहित भारतीय नागरिक शुक्रवार देर रात और शनिवार तड़के दिल्ली पहुंचे। भारत ने बुधवार को ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ‘ऑपरेशन सिंधु’ शुरू करने की घोषणा की थी। इसके तहत एक विमान भारतीय नागरिकों को स्वदेश ले आया है। भारत ने विशेष विमान से छात्रों और तीर्थयात्रियों समेत 290 भारतीय नागरिकों को ईरान से निकाला है।

इजराइल लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में

इधर भारत में इजराइल के राजदूत रियुवेन अजार ने कहा है कि उनका देश भारतीय नागरिकों की निकासी के विषय पर विदेश मंत्रालय के साथ ‘लगातार संपर्क’ में है। अजार ने कहा कि हम नागरिकों की निकासी से संबंधित सभी विषयों पर विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में हैं। भारत सरकार से हमें जो भी संदेश मिलता है हम उसे बहुत गंभीरता से लेते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in