दो अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम

मई जून के विंडो में उजबेकिस्तान के साथ खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम
दो अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम
Published on

नई दिल्ली : भारतीय सीनियर महिला फुटबॉल टीम मई जून के विंडो में उजबेकिस्तान के खिलाफ दो फीफा अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच खेलेगी। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उजबेकिस्तान के खिलाफ दो मैच 30 मई और तीन जून को बेंगलुरू के पादुकोण द्रविड़ खेल उत्कृष्टता केंद्र पर खेल जायेंगे। क्रिस्पिन छेत्री की कोचिंग वाली भारतीय टीम एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर्स की तैयारी कर रही है जिसके लिये शिविर बेंगलुरू में एक मई से शुरू हुआ। भारत को ग्रुप बी में रखा गया है जिसमें उसे मंगोलिनया (23 जून), तिमोर लेस्ते (29 जून), इराक (दो जुलाई) और थाईलैंड (पांच जुलाई) के साथ रखा गया है। भारत फीफा महिला रैंकिंग में 69वें स्थान पर है जबकि उजबेकिस्तान की रैंकिंग 50 है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in