भारतीय वॉलीबॉल महासंघ का चुनाव शनिवार को होगा

दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद होने जा रहा है चुनाव
भारतीय वॉलीबॉल महासंघ का चुनाव शनिवार को होगा
Published on: 

नई दिल्ली : भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (वीएफआई) दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने बहुप्रतीक्षित चुनाव कराने जा रहा है। यह तदर्थ समिति की देख रेख जारी शासन के बाद निर्वाचित शासी निकाय को बहाल करने की दिशा में एक अहम कदम होगा। वीएफआई से संबद्ध 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 66 प्रतिनिधि नयी शासी निकाय का चुनाव करने के लिए मतदान करेंगे। कार्यकारी समिति की पांच पदों सहित 12 प्रमुख पदों के लिए 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in