भारतीय घरेलू सत्र : टेस्ट मैचों की अदला-बदली

वेन्यू में किया गया बदलाव
भारतीय घरेलू सत्र : टेस्ट मैचों की अदला-बदली
Published on: 

नई दिल्ली : बीसीसीआई ने 2025 के अंतरराष्ट्रीय होम सीजन और दक्षिण अफ्रीका ए के भारत दौरे के लिए वेन्यू में बदलाव किए हैं। भारत अक्टूबर से दिसंबर के बीच वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका से सीरीज खेलेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट की सीरीज अक्टूबर में होगी।

जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 की सीरीज नवंबर-दिसंबर में खेलेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2 अक्टूबर से अहमदाबाद में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट जो पहले कोलकाता में होना था, अब नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बीच, 14 नवंबर से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहला टेस्ट नई दिल्ली से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शिफ्ट कर दिया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News