भारतीय सिनेमा को मिली वैश्विक मान्यता

लक्ष्मीप्रिया देवी की फिल्म 'बोंग' ने बाफ्टा 2026 में सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म का पुरस्कार जीता।
भारतीय सिनेमा को मिली वैश्विक मान्यता
Published on: 

लक्ष्मीप्रिया देवी की फिल्म 'बोंग' ने बाफ्टा फिल्म पुरस्कार 2026 में सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म का पुरस्कार जीता। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम ने फिल्म निर्माता लक्ष्मीप्रिया देवी और 'बोंग' की पूरी टीम को बाफ्टा फिल्म पुरस्कार 2026 में सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म का पुरस्कार जीतने पर हार्दिक बधाई दी है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि भारतीय सिनेमा के लिए गौरव का क्षण है और भारत की विविध और अर्थपूर्ण कहानी कहने की परंपराओं के प्रति बढ़ती वैश्विक सराहना को दर्शाती है।

इस फिल्म को भारत के फिल्म विकास और फिल्म समारोहों के व्यापक सहयोग से सफलता मिली है 2023 में फिल्म बाजार के 'वर्क इन प्रोग्रेस लैब' और 'फिल्म बाजार रिकमेंड्स' कार्यक्रमों के तहत 'बोंग' को प्रदर्शित किया गया था। ये पहल उभरते फिल्मकारों को प्रोत्साहित करने और वैश्विक फिल्म उद्योग से जुड़ने में सहायक हैं। इसके बाद, 2024 में 55वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जहां इसे सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक श्रेणी में चुना गया, जिससे इसकी आलोचनात्मक प्रशंसा और भी पुष्ट हुई।

भारत सरकार और राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम फिल्म बाजार और इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया जैसे मंचों को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं, जो फिल्म निर्माताओं को सशक्त बनाते हैं, रचनात्मक उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हैं और भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों तक पहुंचने के लिए मार्ग प्रशस्त करते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in