भारत-अमेरिका समझौते पर ‘जल्द’ लग सकती है मुहर : जयशंकर

अंतिम दौर के मुद्दों पर बातचीत जारी, मोदी-ट्रंप वार्ता में हो सकता है ऐलान
jaishankar-at--summit-organised_by_a_media_group
विदेशमंत्री एस जयशंकर को भारत- अमेरिका व्यापार समझौते जल्द होने का भरोसा
Published on: 

नयी दिल्ली : विदेशमंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका ने प्रस्तावित व्यापार समझौते से जुड़े ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया है और शेष चिंताओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी है। इस समझौते को ‘जल्द’ ही अंतिम रूप दिया जा सकता है।

14-15 दिसंबर में मिलेंगे मोदी और ट्रंप

गौरतलब है कि ऐसी अटकलें हैं कि भारत और अमेरिका 14 और 15 दिसंबर को मियामी में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से इतर मोदी और ट्रंप के बीच बातचीत के बाद व्यापार समझौते की घोषणा कर सकते हैं। पिछले महीने अमेरिका के विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने मुंबई में कहा था कि दोनों पक्ष व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब हैं। भारत और अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर 2025 की शुरुआत से बातचीत कर रहे हैं। इसका उद्देश्य शुल्क संबंधी मतभेदों को दूर करना, गैर-शुल्क बाधाओं को खत्म करना और दोनों देशों के बीच बाजार तक पहुंच बढ़ाना है। भारत चाहता है कि अमेरिकी बाजार में उसके उत्पादों पर प्रतिस्पर्धी देशों के मुकाबले कम शुल्क लगाया जाये।

अमेरिकी पक्ष में अधिक बदलाव हुए

विदेशमंत्री की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिका की संभावित यात्रा से एक महीने पहले आयी है। इस सम्मेलन से इतर मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो सकती है, जिसमें वे द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक दिशा और व्यापार समझौते पर हुई प्रगति की समीक्षा कर सकते हैं। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि बातचीत अब ‘अंतिम चरण’ में पहुंच रही है। शेष बचे कई मुद्दे ‘भारत की ओर से नहीं’ हैं और अमेरिकी पक्ष में अधिक बदलाव हुए हैं।

‘नयी बहुध्रुवीय दुनिया आकार ले रही’

जयशंकर ने हालिया वैश्विक घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी बड़े संघर्षों के बीच एक नयी बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था आकार ले रही है जिसकी मुख्य विशेषताओं में तीखी प्रतिस्पर्धा, स्वतंत्र निर्णय लेने वाले केंद्रों की बढ़ती संख्या और वैश्विक स्तर पर अधिक लेन-देन आधारित दृष्टिकोण शामिल हैं। यह बदलाव कहीं अधिक जटिल और कम अनुमान लगाने योग्य होगा, क्योंकि ‘स्वार्थी’ रुख रखने वाले पक्षकारों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने दुनिया भर के देशों पर असर डालने वाले कई संघर्षों, तनावों, अनिश्चितता और अस्थिरता का भी जिक्र किया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News