3 T20 के लिए जिम्बाब्वे जाएगा भारत, क्या सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?

BCCI ने एक बयान में बताया कि भारतीय पुरुष टीम 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ तीन मैच खेलेगी।
आईपीएल में भी वैभव सूर्यवंशी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।
आईपीएल में भी वैभव सूर्यवंशी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।
Published on

मुंबईः विश्व चैंपियन भारत इस साल जुलाई में तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को एक बयान में बताया कि भारतीय पुरुष टीम 23, 25 और 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे की टीम के खिलाफ तीन मैच खेलेगी।

यह भारत और जिम्बाब्वे के बीच 2026-27 सत्र के लिए निर्धारित की गई दो द्विपक्षीय सीरीज में से पहली सीरीज होगी। जिम्बाब्वे अगले साल के शुरू में तीन वनडे मैच की सीरीज के लिए भारत का दौरा करेगा। यह मैच तीन, छह और नौ जनवरी को क्रमशः कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे।

भारत की टी20 टीम के खिलाड़ियों की लंबी फेहरिस्त हैं, लेकिन 27 मार्च को 15 साल के हुए तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सीनियर टीम में जगह देने की मांग उठने लगी हैं। पिछले अंडर 19 विश्व कप में उन्होंने अपने दम पर भारत को चैंपियन बनाया था। इस आईपीएल सीजन के पहले मैच में वैभव ने शानदार अर्धशतक बनाया जिसे देखकर पूर्व क्रिकेटरों ने कहा कि अब सूर्यवंशी सीनियर टीम में खेलने को तैयार हैं। हालांकि आईपीएल के अधिकतर मैच अभी बाकी हैं और हो सकता है कि वैभव और बड़े स्कोर बनाये। उसने पिछले साल शतक भी बनाया था।

बहरहाल भारत ने पिछले महीने अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता था। इससे पहले भारत 2024 और 2007 में भी टी20 विश्व कप जीत चुका है। भारत ने आखिरी बार 2024 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था, जहां उसने पांच मैचों की टी20 सीरीज 4-1 से जीती थी।

आईपीएल में भी वैभव सूर्यवंशी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है।
श्रेयस अय्यर पर सख्त कार्रवाई, जानिए क्यों लगा भारी जुर्माना

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in