भारत को जल्द मिलेगी S-400 की चौथी यूनिट, एयर डिफेंस होगा और मजबूत

रूस से अगले महीने डिलीवरी की उम्मीद, पांचवीं यूनिट नवंबर तक आएगी
भारत को जल्द मिलेगी S-400 की चौथी यूनिट, एयर डिफेंस होगा और मजबूत
Published on

भारत को रूस से S-400 ट्रायम्फ मिसाइल प्रणाली की चौथी यूनिट अगले महीने की शुरुआत में मिलने की उम्मीद है। इससे भारतीय वायुसेना की वायु रक्षा क्षमता और मजबूत होगी।

सूत्रों के अनुसार, पांच यूनिट के समझौते में से तीन की आपूर्ति पहले ही हो चुकी है, जबकि चौथी यूनिट रवाना हो चुकी है और जल्द भारत पहुंचेगी। पांचवीं यूनिट नवंबर तक मिलने की संभावना है।

बताया जा रहा है कि हाल के सैन्य अभियानों में S-400 सिस्टम ने अहम भूमिका निभाई थी। भारत ने 2018 में करीब 5 अरब डॉलर के इस रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

इसके अलावा, भारत ने हाल ही में S-400 की अतिरिक्त खेप खरीदने को भी मंजूरी दी है, जिससे देश की हवाई सुरक्षा और मजबूत होने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in