Hormuz में फायरिंग पर भारत सख्त, ईरानी राजदूत तलब

भारतीय टैंकर पर हमले के बाद MEA का विरोध, ईरान ने फिर बंद किया Strait of Hormuz
Hormuz में फायरिंग पर भारत सख्त, ईरानी राजदूत तलब
Published on

भारतीय झंडे वाले तेल टैंकर पर फायरिंग के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने Mohammad Fathali को तलब कर औपचारिक विरोध दर्ज कराया है।

सूत्रों के मुताबिक, करीब 20 लाख बैरल इराकी तेल ले जा रहे एक भारतीय टैंकर पर ओमान के उत्तर में ईरानी नौसेना ने फायरिंग की। घटना में शामिल जहाजों में “जग अर्नव” और “सन्मार हेराल्ड” बताए जा रहे हैं। हालांकि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं।

इसी बीच ईरान ने एक बार फिर Strait of Hormuz को बंद करने का ऐलान कर दिया है। रेडियो संदेश के जरिए जहाजों को चेतावनी दी गई कि अब कोई भी पोत इस रास्ते से नहीं गुजर सकता।

Donald Trump पहले ही साफ कर चुके हैं कि समझौता होने तक अमेरिकी नाकेबंदी जारी रहेगी। इसके जवाब में ईरान ने समुद्री मार्ग पर सख्त नियंत्रण लागू कर दिया है।

स्थिति के चलते फारस की खाड़ी में सैकड़ों जहाज फंसे हुए हैं और वैश्विक तेल सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in