भारत 130 परमाणु मिसाइलों के निशाने पर : पाक मंत्री

सिंधु का पानी रोका तो युद्ध के लिए तैयार रहें -पाकिस्तान
भारत 130 परमाणु मिसाइलों के निशाने पर : पाक मंत्री
Published on

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत पर परमाणु बम हमले की धमकी दी। उन्होंने कहा, ‘हमने शाहीन, गोरी और गजनवी जैसी 130 मिसाइल भारत के लिए रखी हैं। अगर भारत सिंधु जल संधि को रोकता है, तो हम उसकी सांसें रोक देंगे। भारत को युद्ध के लिए तैयार रहना होगा। पाकिस्तान के परमाणु हथियार सजाने के लिए नहीं रखे हैं, बल्कि हमने देशभर में परमाणु हथियार कई ठिकानों पर छिपा रखे हैं।’ अब्बासी ने कहा कि हमारी मिसाइलों का निशाना भारत की तरफ है। ये बात भारत भी जानता है कि हमारे पास हथियार हैं, इसलिए वह हम पर हमला नहीं कर रहा है।

हनीफ अब्बासी के कहा,‘भारत अपनी कमियों का इल्जाम हम पर लगा रहा है। अपनी सुरक्षा में खामियों को मानने के बजाय पहलगाम हमले का इल्जाम पाकिस्तान पर लगा रहा है। इस्लामाबाद अपने खिलाफ उठाए गए किसी भी आर्थिक कदम के फैसले से मुकाबला करने के लिए तैयार है।’ अब्बासी ने भारत की तरफ से पाकिस्तान के लिए पानी की सप्लाई रोकने और व्यापार के संबंधों को खत्म करने का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस भारत के लिए बंद कर दिया है। इससे दो ही दिन में भारत की एविएशन इंडस्ट्री परेशान हो गयी। भारत को अपनी गलती का एहसास हो गया है। अगर 10 दिन हमने एयर स्पेस बंद रखा तो भारत की एयरलाइंस दिवालिया हो जाएंगीं।

किसने क्या कहा

शहबाज शरीफ- हम जवाब देने के लिए तैयार हैं। किसी को भी गलतफहमी नहीं होनी चाहिए। पाकिस्तानी सेना हमारी एक-एक इंच की जमीन की रक्षा करने के लिए तैयार है। (पाक प्रधानमंत्री)

ख्वाजा आसिफ- पाकिस्तान पिछले 30 साल से आतंकियों का समर्थन कर रहा है और उन्हें ट्रेनिंग दे रहा है। वे अमेरिका और पश्चिमी देशों के लिए यह ‘गंदा काम’ कर रहे हैं। हालांकि आतंकियों को ट्रेनिंग देना बड़ी गलती थी। हम इसकी सजा भुगत रहे हैं। अगर हम सोवियत यूनियन के खिलाफ जंग में शामिल नहीं होते और 9/11 के हमलों के बाद जो हालात बने, वो न बनते तो पाकिस्तान का रिकॉर्ड बेदाग होता। (पाक रक्षा मंत्री)

बिलावल भुट्टो- सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा या फिर उनका खून बहेगा। सिंधु दरिया हमारा है और हमारा ही रहेगा। ऐसा नहीं हो सकता कि आप एक झटके में सिंधु जल समझौता को तोड़ दें। हम इसे नहीं मानते हैं। हमारी अवाम इसे नहीं मानती। हजारों साल से हम इस नदी के वारिस हैं। (पूर्व विदेश मंत्री)

इशाक डार - हमें शुक्रगुजार होना चाहिए कि ये तो फ्रीडम फाइटर्स भी हो सकते हैं। हालांकि, हम नहीं जानते कि ये कौन हैं। मुझे लगता है कि भारत अपनी नाकामी और अपनी घरेलू राजनीति के लिए पाकिस्तान पर इल्जाम लगा रहा है। अगर भारत के पास इस हमले में पाकिस्तान के शामिल होने का कोई सबूत है तो इसे दुनिया के सामने पेश करे। (पाक विदेश मंत्री)

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in