हिंदुस्तान किसी की जागीर नहीं है : अभिषेक

रेड रोड से अभिषेक ने दी चेतावनी, केंद्र पर बोला तीखा हमला
हिंदुस्तान किसी की जागीर नहीं है : अभिषेक
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : रेड रोड पर ईद के मौके पर शनिवार को आयोजित सभा में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, हिंदुस्तान किसी की जागीर नहीं है। यह देश सबका है।

विधानसभा चुनाव से पहले इस मंच से अभिषेक ने नागरिकता और NRC जैसे मुद्दों पर केंद्र को सीधे चेतावनी दी। उन्होंने मशहूर शायर राहत इंदौरी की पंक्तियों का हवाला देते हुए कहा कि देश किसी एक का नहीं, बल्कि हर धर्म और समुदाय के लोगों का है। उन्होंने कहा, ‘कोई भी सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है और वह देश की मालिक नहीं, बल्कि सेवक होती है।’ अभिषेक ने आरोप लगाया कि नाम काटने और लोगों को ‘घुसपैठिया’ बताने की राजनीति से समाज को बांटने की कोशिश हो रही है। सभा में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई— सभी का खून इस मिट्टी में मिला है, इसलिए किसी को भी देश से बाहर करने की सोच बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

अभिषेक ने साफ किया कि बंगाल कभी भी सिर नहीं झुकाएगा और हर तरह की विभाजनकारी राजनीति का डटकर मुकाबला करेगा।रेड रोड पर ईद के मौके पर शनिवार को आयोजित सभा में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, हिंदुस्तान किसी की जागीर नहीं है। यह देश सबका है।

विधानसभा चुनाव से पहले इस मंच से अभिषेक ने नागरिकता और NRC जैसे मुद्दों पर केंद्र को सीधे चेतावनी दी। उन्होंने मशहूर शायर राहत इंदौरी की पंक्तियों का हवाला देते हुए कहा कि देश किसी एक का नहीं, बल्कि हर धर्म और समुदाय के लोगों का है। उन्होंने कहा, ‘कोई भी सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है और वह देश की मालिक नहीं, बल्कि सेवक होती है।’ अभिषेक ने आरोप लगाया कि नाम काटने और लोगों को ‘घुसपैठिया’ बताने की राजनीति से समाज को बांटने की कोशिश हो रही है। सभा में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई— सभी का खून इस मिट्टी में मिला है, इसलिए किसी को भी देश से बाहर करने की सोच बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ अभिषेक ने साफ किया कि बंगाल कभी भी सिर नहीं झुकाएगा और हर तरह की विभाजनकारी राजनीति का डटकर मुकाबला करेगा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in