भारत ने बांग्लादेश को 500 टन हिलसा मछली निर्यात किया

भारत ने बांग्लादेश को 500 टन हिलसा मछली निर्यात किया
Published on

कोलकाता : अमृत सरोवर परियोजना केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2022 में शुरू की गई जल संरक्षण योजना है, जिसका मकसद देश भर के हर जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प करना है। केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने यह भी कहा कि भारत ने इस साल बांग्लादेश को 500 टन हिलसा मछली निर्यात किया है। सोमवार को समीक्षा बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस में में मंत्री ने बंगाल को मछली पालन क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए मदद का भरोसा दिलाया है। केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह ने सूखे की आशंका वाले दो जिलों में छह ‘अमृत सरोवर’ परियोजनाएं विकसित करने के लिए नौ करोड़ रुपये की मंजूरी का पत्र सौंपा है। लगभग डेढ़ घंटे चली इस बैठक में राज्य भर में मछली पालन और उससे जुड़े व्यवसायों के विकास पर चर्चा की गई, जिसमें तटीय, खारे पानी और पहाड़ी इलाके भी शामिल थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in