अगले साल बंगाल में होगा भारत शक्ति सप्ताह

अगले साल बंगाल में होगा भारत शक्ति सप्ताह
Published on: 

कोलकाता : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि अगले साल जनवरी में कोलकाता में भारत शक्ति सप्ताह का आयोजन किया जाएगा और उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वैश्विक आयोजन से राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश आएगा एवं रोजगार के अवसर पैदा होंगे।शुभेंदु अधिकारी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार पूर्व मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के परिचालन विस्तार के लिए जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। आईओसी ने इसके लिए 175 एकड़ जमीन मांगी है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "हम इस बार पश्चिम बंगाल में भारत शक्ति सप्ताह का सफलतापूर्वक आयोजन करेंगे। मेरा मानना है कि यदि हम विश्व ऊर्जा सप्ताह का सफल आयोजन कर पाते हैं तो आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में काफी निवेश होगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in