भारत और न्यूजीलैंड में FTA वार्ता तेज करने पर सहमति

 दोनों देशों के बीच अब 4 बार हो चुकी है FTA वार्ता
India and New Zealand agree to expedite FTA talks
न्यूजीलैंड के वाणिज्य मंत्री टॉड मैकक्ले के साथ वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल।
Published on

नयी दिल्ली : भारत और न्यूजीलैंड ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को जल्द आगे बढ़ाने के तरीकों पर शुक्रवार को बातचीत की। न्यूजीलैंड के वाणिज्य मंत्री टॉड मैकक्ले इस समय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ FTA वार्ता में प्रगति की समीक्षा के लिए भारत दौरे पर हैं। गोयल ने बैठक के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-न्यूजीलैंड FTA के प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की और पारस्परिक हितों को ध्यान में रखते हुए वार्ता को आगे बढ़ाने के उपायों पर विचार किया। दोनों देशों के बीच FTA पर आधिकारिक बातचीत 16 मार्च, 2025 को शुरू हुई थी और अब तक इसके चार चरण पूरे हो चुके हैं।

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत-न्यूजीलैंड द्विपक्षीय वस्तु व्यापार 1.3 अरब डॉलर : वित्त वर्ष 2024-25 में भारत-न्यूजीलैंड द्विपक्षीय वस्तु व्यापार 1.3 अरब डॉलर रहा, जो इसके एक साल पहले की तुलना में करीब 49 प्रतिशत अधिक है। न्यूजीलैंड का औसत आयात शुल्क केवल 2.3 प्रतिशत है। प्रस्तावित FTA से व्यापार प्रवाह बढ़ने, निवेश संबंध मजबूत होने, आपूर्ति-शृंखला को लचीला बनाने और उद्योगों के लिए स्थिर ढांचा तैयार होने की उम्मीद है।

2010 में CECA पर हुई थी चर्चा : भारत और न्यूजीलैंड ने इससे पहले वर्ष 2010 में व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (CECA) पर चर्चा शुरू की थी। हालांकि नौ दौर की बातचीत के बाद 2015 में वार्ता स्थगित हो गई थी। भारत से न्यूजीलैंड को निर्यात होने वाले उत्पादों में परिधान और घरेलू वस्त्र, दवाएं, रिफाइंड पेट्रोल, कृषि उपकरण, वाहन, लौह-इस्पात, कागज उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स, झींगे, हीरे एवं बासमती चावल शामिल हैं। वहीं, न्यूजीलैंड से भारत कृषि उत्पाद, खनिज, सेब एवं कीवी फल, भेड़-बकरी का मांस, दुग्ध उत्पाद, कोकिंग कोल, लकड़ी, ऊन एवं कबाड़ धातु का मुख्य रूप से आयात करता है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in