आज भिड़ेंगे भारत-इंग्लैंड, किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

टी20 विश्व कप में भारत और इंग्लैंड, दोनों टीमों की ताकत, हालिया फॉर्म और बड़े मैचों के अनुभव सेमीफाइनल मुकाबले को दिलचस्प बना देंगे, ऐसी उम्मीद की जा रही है।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

नई दिल्लीः अब से कुछ घंटों के बाद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में क्रिकेट प्रेमियों की नजरें एक बार फिर दो दिग्गज टीमों के मुकाबले पर टिकी हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला यह मुकाबला काफी रोमांचक माना जा रहा है। दोनों टीमों की ताकत, हालिया फॉर्म और बड़े मैचों का अनुभव इस मुकाबले को और भी दिलचस्प बना देता है।

भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में संतुलित प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची है। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम का आत्मविश्वास भी मजबूत नजर आ रहा है। बल्लेबाजी में संजू सैमसन की बड़ी पारियां खेलने की क्षमता भारत के लिए अहम साबित हो सकती है। वहीं अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की आक्रामक बल्लेबाजी और हार्दिक पांड्या की ऑलराउंड क्षमता टीम को मजबूती देती है।

गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह की सटीक लाइन-लेंथ और डेथ ओवरों में उनकी यॉर्कर किसी भी बल्लेबाज को मुश्किल में डाल सकती है। साथ ही स्पिन विभाग में वरुण चक्रवर्ती की भूमिका भी अहम रहने वाली है। भारतीय टीम की सबसे बड़ी ताकत उसका संतुलित संयोजन माना जा रहा है, जिसमें बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों मजबूत हैं।

दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम टी20 क्रिकेट में अपने आक्रामक अंदाज के लिए जानी जाती है। कप्तान जॉश बटलर-हालांकि वह ज्यादा नहीं चले है-और हैर ब्रुक तेज शुरुआत दिलाने की क्षमता रखती है। मिडिल ऑर्डर में बड़े मैचों के कई खिलाड़ी मौजूद हैं, जो दबाव की स्थिति में टीम को संभाल सकते हैं।

फाइल फोटो
‘हम चोकर नहीं चारों खाने चित हुए’

जो जीता, वही बनेगा सिकंदर

अगर मौजूदा फॉर्म और टीम संतुलन की बात करें तो भारतीय टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है। भारत की गेंदबाजी इस समय बेहतर लय में दिखाई दे रही है, जो टी20 जैसे छोटे फॉर्मेट में मैच का रुख तय कर सकती है। हालांकि इंग्लैंड की टीम भी किसी भी समय मुकाबले को पलटने की क्षमता रखती है।

ऐसे में यह सेमीफाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमियों को एक कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है और जो टीम दबाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी, वही टी20 विश्व कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in