Independence Day 2023 : Red Road पर दिखी देशभक्ति की लहर ! देखें तस्वीरें
कोलकाताः आज पूरा महानगर देशभक्ति की लहर में डूबा दिखा। सुबह से ही महानगर के हर नुक्कड़ पर और क्लब हाउस में तिरंगा फहराया गया। इसके साथ ही रेड रोड को सजाया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ध्वजारोहण किया। रेड रोड कार्यक्रम के दौरान पूरे शहर में कड़ा सुरक्षा घेरा बना हुआ था।
इस अवसर पर कोलकाता पुलिस के जवानों ने परेड में हिस्सा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन किये गए।
कन्याश्री का टैबलो प्रदर्शित
रेड रोड पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मां दुर्गा की झलकी दिखीं, तो कन्याश्री लेकर विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के टैबलो का प्रदर्शन किया गया था।
इस अवसर पर कोलकाता पुलिस के जवानों ने परेड में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब रेड रोड पर ध्वजारोहन के लिए पहुंचीं तो हेलीकॉप्टर से तिरंगा पर फूलों की बारिश की गई। हर जगह देश भक्ति और उत्सव का माहौल था। रेड रोड पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पश्चिम बंगाल सरकार के सूचना एवं संस्कृति विभाग की ओर से 'बंगाल का गौरव दुर्गा मां' झांकी में दुर्गा प्रतिमा प्रदर्शित की गई।
इसके अलावा लक्ष्मी भंडार, कन्याश्री, फ्यूचर क्रेडिट कार्ड, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, हेल्थ मेट, दुआरे राशन, कृषकबंधु योजना पर भी झांकी दिखाई गई।
सीएम ने किया ट्वीट
कोलकाता में महिला बल और राज्य पुलिस सहित सभी बल विभिन्न अभ्यास में हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोलकाता पुलिस के जवानों ने परेड में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक एडीजी और पुलिस महानिरीक्षक पश्चिमी क्षेत्र पुलिस त्रिपुरारी अथर्व को प्रदान किया गया।
उत्कृष्ट सेवा के लिए मुख्यमंत्री पुलिस पदक एडीजी और पुलिस महानिरीक्षक पश्चिमी क्षेत्र पुलिस त्रिपुरारी अथर्व को प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार सुबह ट्वीट किया, लिखा, 'मैं अपने ही हाथों से करती हूं निर्मम प्रहार, भारत के उस स्वर्ग में जगा दो पिता।
मेरी सभी माताओं, भाइयों, बहनों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।" इस अवसर पर ममता बनर्जी ने सलामी ली।
11 सरकारी अधिकारियों को विशेष पदक प्रदान किये गये
इस अवसर पर 11 सरकारी अधिकारियों को विशेष पदक प्रदान किये गये। बीपी गोपालिका, विवेक कुमार, मनोज पंथ, प्रभात मिश्रा, संघमित्रा घोष, नारायणस्वरूप निगम, शांतनु बसु, पीबी सलीम, सरथकुमार द्विवेदी, मुक्ता आर्य, बिधान रे को सम्मान मिला। यह पहली बार है जब अधिकारियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस साल पहली बार, गार्डन रिच शिप बिल्डर्स और इचपुर राइफल फैक्ट्री रेड रोड कार्यक्रम में झांकी के साथ मार्च में शामिल हुए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली छात्रों के अलावा कूचबिहार जिले के राजबंशी कलाकारों ने भी हिस्सा लिया।
धमसा मदल के साथ जंगलमहल के आदिवासी कलाकार भी जुड़े।

