भारत के किस जेल में रखा जाएगा तहव्वुर राणा को ?

वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद से पहले पेश किया जाएगा अदालत के सामने
भारत के किस जेल में रखा जाएगा तहव्वुर राणा  को ?
Published on: 

नई दिल्ली - मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत की सबसे सुरक्षित जेल, तिहाड़ में रखा जाएगा। इसके लिए एक हाई सिक्योरिटी वार्ड को खाली कर दिया गया है और वहां सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। साथ ही, एनआईए मुख्यालय के पास स्थित जेएलएन (जवाहरलाल नेहरू) स्टेडियम मेट्रो स्टेशन का गेट नंबर 2 बंद कर दिया गया है।

20 हजार से अधिक कैदी रहते हैं तिहाड़ में

जानकारी मिली है कि तहव्वुर राणा को आज शाम या रात तक दिल्ली लाया जा सकता है। इसके बाद उसे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया जाएगा और फिर तिहाड़ जेल में भेजा जाएगा। तिहाड़ भारत की सबसे बड़ी और सुरक्षित जेलों में से एक है, जहां करीब 20 हजार कैदी रहते हैं। यहां पहले भी छोटा राजन, यासीन मलिक समेत कई कश्मीरी और अफगानी आतंकी रखे जा चुके हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News