अर्जुन सिंह के मामले में दो माह में जांच पूरी करें

हाई कोर्ट ने दिया आदेश
अर्जुन सिंह के मामले में दो माह में जांच पूरी करें
Published on

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य सरकार में मंत्री अर्जुन सिंह के खिलाफ दायर मामलों की जांच दो माह के अंदर पूरी करनी पड़ेगी। हाई कोर्ट के जस्टिस सौगत भट्टाचार्य ने बुधवार को मामले की सुनवाई के बाद यह आदेश दिया। राज्य सरकार की तरफ से इस मामले में रिपोर्ट दाखिल की गई।

यह उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई के दौरान जस्टिस भट्टाचार्य ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि इस मामले में उसका स्टैंड किया है इसे स्पष्ट करें। पिछली सरकार में अर्जुन सिंह के खिलाफ एक ही दिन में राज्य के विभिन्न स्थानों में दस मामले दर्ज किए गए थे। नेपाल में हुई एक घटना के बाद इसका हवाला देते हुए अर्जुन सिंह ने एक बयान दिया था। इसी को आधार बनाते हुए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में मामला दायर किया था और कोर्ट ने उन्हें 30 जून तक के लिए सुरक्षा कवच दिया था। जस्टिस भट्टाचार्य ने बदले हुए परिदृश्य में सरकार को अपनी रिपोर्ट 26 अगस्त तक दाखिल करने का आदेश दिया है। इसी दिन इस मामले की सुनवाई भी होगी।


Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in