वोटर लिस्ट से 'गायब' हुआ एक और पार्षद का ही नाम

नैहाटी में सीआईसी सदस्य राजेंद्र गुप्ता और परिजनों के नाम कटे, भाजपा पर हमला
In Naihati, the names of CIC member Rajendra Gupta and his family members were struck off, and BJP was attacked.
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

नैहाटी: उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी नगरपालिका में वोटर लिस्ट से नाम कटने का मामला अब हाई-प्रोफाइल मोड़ ले चुका है। 4 नंबर वार्ड के पार्षद सुशांत सरकार के बाद अब नैहाटी नगरपालिका के 10 नंबर वार्ड के वरिष्ठ पार्षद और सीआईसी (CIC) सदस्य राजेंद्र गुप्ता का नाम भी फाइनल वोटर लिस्ट से गायब हो गया है। इतना ही नहीं, उनके दो बेटों के नाम भी मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है।

बिना 'हियरिंग' के कटा नाम

राजेंद्र गुप्ता ने इस पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने समय पर सभी वैध दस्तावेज जमा किए थे। नियमतः नाम काटने से पहले संबंधित व्यक्ति को सुनवाई (Hearing) के लिए बुलाया जाना चाहिए, लेकिन उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। सीधे तौर पर उनका और उनके परिवार का नाम लिस्ट से डिलीट कर दिया गया है।

भाजपा पर साधा निशाना

पार्षद राजेंद्र गुप्ता ने इस पूरी प्रक्रिया के पीछे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की साजिश होने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, "मेरा और मेरे परिवार का नाम जानबूझकर काटा गया है, लेकिन आने वाले समय में जनता भाजपा को ही राजनीति से 'डिलीट' कर देगी।"

बता दें कि नैहाटी में एक के बाद एक सत्तारूढ़ दल के पार्षदों के नाम कटने से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। तृणमूल कांग्रेस इसे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान के तौर पर देख रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in