लखनऊ में युवती ने फेसबुक पर ‘लाइव’ आकर लगा लिया फंदा

युवती ने आंबेडकर नगर जिले के एक स्थानीय पत्रकार के खिलाफ तथा सेना में कार्यरत एक व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था।
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
Published on

लखनऊः लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय एक युवती ने फेसबुक पर ‘लाइव’ आकर कथित तौर पर फंदा लगाकर जान दे दी। फेसबुक की कंपनी मेटा द्वारा सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को बरामद कर अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विभूति खंड थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि युवती मूलरूप से आंबेडकर नगर जिले की रहने वाली थी और लखनऊ में किराए के कमरे में रहती थी। युवती ने आंबेडकर नगर जिले के एक स्थानीय पत्रकार के खिलाफ तथा सेना में कार्यरत एक व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था। सेना के व्यक्ति पर आरोप था कि उसने शादी का झांसा देकर करीब पांच से सात महीने तक उसे धोखा दिया।

सांकेतिक तस्वीर
आंध्र प्रदेश में बस घाटी में गिरी, नौ लोगों की मौत, 23 घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख

मेटा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे युवती फेसबुक पर ‘लाइव’ आईं। इसकी सूचना मेटा ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि कमरा अंदर से बंद था, इसलिए दरवाजा तोड़ने में समय लगा। युवती को तुरंत डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि लाइव वीडियो में युवती को यह कहते सुना जा सकती है कि वह नाटक नहीं कर रही, बल्कि वास्तव में आत्महत्या कर लेगी। हालांकि, उसने किसी का नाम नहीं लिया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in