बस कुछ ही देर में दिल्ली में PM मोदी के साथ VVIPs करेंगे रावण दहन, बॉलीवुड सितारे भी हो रहें शामिल

बस कुछ ही देर में दिल्ली में PM मोदी के साथ VVIPs करेंगे रावण दहन, बॉलीवुड सितारे भी हो रहें शामिल
Published on

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली के लाल किले पर चल रही रामलीला में शामिल होंगे। वहीं, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी उसी स्थान पर आयोजित दूसरी रामलीला में उपस्थित रहेंगे। नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शाम 7 बजे से शुरू होगा।

गोरखपुर में सीएम योगी की शोभा यात्रा:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी के मौके पर गोरखनाथ मंदिर से शोभा यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान वे श्रद्धालुओं का अभिवादन करते नजर आए।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
लाल किले के पास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस ने बताया कि अर्धसैनिक बलों की 11 कंपनियां तैनात की गई हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं और स्थानीय पुलिस की 8 से 10 कंपनियां भी मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर भी निगरानी रखी जा रही है।

दशहरा का जश्न
देशभर में विजयादशमी का उत्सव मनाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न राज्यों में रावण दहन की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। पीएम मोदी ने शनिवार सुबह देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और मां दुर्गा तथा प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद की कामना की।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in