आजमगढ़ में भाई-बहन ने मिलकर सगी बहन को उतारा मौत के घाट, प्रेम प्रसंग था कारण

मुस्लिम युवक से प्रेम संबंधों के चलते सगी बहन की हत्या
आजमगढ़ में भाई-बहन ने मिलकर सगी बहन को उतारा मौत के घाट, प्रेम प्रसंग था कारण
Published on: 

आजमगढ़- उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दरअसल गांव में रह रहे भाई-बहन ने मिलकर अपनी ही सगी बहन की हत्या कर दी है। वजह थी युवती का एक मु​स्लिम युवक से प्रेम संबंध। उनके प्रेम संबंध को परिवार ने स्वीकार नहीं किया था। जब परिवार के कई बार समझाने के बाद भी युवती अपने फैसले पर अड़ी रही तो भाई-बहन ने खौफनाक साजिश रची और अपनी ही बहन की जान ले ली।

मामला आजमगढ़ के बटला पट्टी गांव का है

मामला आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के बटला पट्टी गांव का है। गांव से 18 मार्च को अनीता यादव नामक युवती अचानक घर से लापता हो जाती है। इसके बाद परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके ठीक दो दिन बाद अनीता की लाश एक नहर के सामने मिली। पहले परिवार ने किसी बाहरी व्य​क्ति पर हत्या का शक जताया लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो जो सच सामने आया उसने सबको हैरान करके रख दिया।

क्या कहना है पुलिस का ?

जांच में सामने आया कि अनीता के सगे भाई राजू और बहन संगीता ने मिलकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने बताया कि अनीता को प्रेम संबंध एक मु​स्लिम युवक से था, जो परिवार को मंजूर नहीं था। एसपी चिराग जैन के मुताबिक अनीता के प्रेमी ने उसे एक मोबाइल फोन दिया था, जिससे दोनों के बीच बातचीत होती थी।

अनीता का प्रेमी 6 मार्च को दिल्ली और 16 मार्च को सऊदी अरब चला गया लेकिन वहां से भी वह अनीता से बात करता रहा। परिजनों को जब यह बात पता चली तो उन्होंने अनीता को काफी समझाने की को​शिश की। इसके बाद भी अनीता नहीं मानी तो भाई-बहन ने मिलकर अनीता का गला दबाकर उसे मार दिया। इसके बाद दोनों ने अनीता का शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News