कोलकाता में कालबैसाखी का असर : वीकेंड पर तूफान-बारिश का अलर्ट

India Meteorological Department ने दक्षिण और उत्तर बंगाल में तेज हवाओं, ओलावृष्टि और भारी बारिश की चेतावनी दी
कोलकाता में कालबैसाखी का असर : वीकेंड पर तूफान-बारिश का अलर्ट
Published on: 

कोलकाता और आसपास के इलाकों में आने वाले दिनों में मौसम करवट लेने वाला है। India Meteorological Department (IMD) ने महानगर समेत पूरे दक्षिण बंगाल में कालबैसाखी (आंधी-तूफान) का अलर्ट जारी किया है।

🔹 गुरुवार को कोलकाता में दिनभर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना
🔹 शुक्रवार और शनिवार से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी
🔹 कई जिलों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं

🔹 प्रभावित जिलों में Kolkata के अलावा पुरुलिया, बांकुड़ा, पूर्व व पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, झारग्राम और पश्चिम मिदनापुर शामिल
🔹 कुछ इलाकों में ओलावृष्टि (हेलस्टॉर्म) की भी संभावना

🔹 उत्तर बंगाल में भी मौसम बिगड़ने के आसार
🔹 शुक्रवार से दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
🔹 इन जिलों में 70 से 110 मिमी तक भारी वर्षा हो सकती है

🔹 शनिवार को कई जगहों पर कालबैसाखी जैसे हालात बन सकते हैं

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in