बंगाल में ‘कालबैसाखी’ का असर : तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

कई जिलों में 70 किमी प्रतिघंटा तक चल सकती है हवा
बंगाल में ‘कालबैसाखी’ का असर : तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
Published on

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में एक बार फिर कालबैसाखी (नॉर्वेस्टर) तूफान का असर देखने को मिल रहा है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बंगाल के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। सोमवार शाम से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो चुकी है। इसके कारण तापमान में गिरावट आयी है और लोगों को भीषण गर्मी से अस्थायी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया कि बीरभूम, हुगली, पूर्व और पश्चिम बर्दवान समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में कालबैसाखी तूफान की संभावना बनी हुई है। इन क्षेत्रों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी होने की आशंका जताई गई है। विभाग के अनुसार गुरुवार तक रुक-रुक कर बारिश और तूफान का सिलसिला जारी रह सकता है, जबकि शुक्रवार को बारिश दोबारा तेज होने की संभावना है। मुर्शिदाबाद, नदिया और उत्तर 24 परगना में भी हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है।

उत्तर बंगाल में भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर बंगाल के जिलों में भी मौसम अस्थिर बना रहेगा। दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर, मालदा और उत्तर व दक्षिण दिनाजपुर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर बंगाल में बारिश का यह दौर बुधवार तक जारी रहने की संभावना है। सोमवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in