काल बैसाखी का असर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

बंगाल में बदला मौसम, तापमान में आई गिरावट
काल बैसाखी का असर, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
Published on

50–60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मुनमुन, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : भीषण गर्मी के बीच सोमवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बारिश के साथ काल बैसाखी तूफान ने दस्तक दी। तेज हवा और गरज-चमक के साथ हुई बारिश से शहर का तापमान गिरकर लगभग 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। मंगलवार सुबह लोगों को हल्की ठंडक का अहसास हुआ, हालांकि दिन चढ़ने के साथ सुहावना मौसम धीरे-धीरे कम होता गया।

कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

अलीपुर मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, कोलकाता और पश्चिमी जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और काल वैसाखी तूफान की संभावना जताई गई है। हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार की तुलना में बुधवार को बारिश की तीव्रता अधिक रहने की संभावना है।

दक्षिण और उत्तर बंगाल में बारिश का पूर्वानुमान

दक्षिण बंगाल के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रह सकती है, हालांकि शुक्रवार के बाद इसमें कमी आने की उम्मीद है। वहीं उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कलिम्पोंग में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। यहां भी सप्ताहांत तक मौसम में सुधार होने के संकेत हैं। माैसम विभाग के मुताबिक सोमवार के तूफान में कई पेड़ उखड़ गए, जिससे सड़कों पर आवागमन बाधित हुआ। मौसम में हो रहे अचानक बदलाव के कारण सर्दी, खांसी और बुखार के मामले बढ़ सकते हैं। डॉक्टरों ने लोगों को सतर्क रहने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in