पांचला में अवैध एलपीजी भरने के ठिकाने पर छापा

Illegal LPG Refilling Racket Busted in Panchla, Two Arrested
बरामद किये गये गैस सिलेंडर
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा के उलूबेड़िया क्षेत्र में पांचला थाना पुलिस ने अवैध तरीके से सिलेंडरों से गैस निकालकर महंगे दामों पर बेचने वाले दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार की रात चड़ापांचला इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने विश्वजीत अधिकारी और गोविंद दास को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से घरेलू गैस सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे और अन्य सिलेंडरों में भरते थे। फिर इन्हें बाजार में ऊंची कीमतों पर बेचा जाता था। इस खेल में गैस डिलीवरी करने वाले कर्मचारियों की संलिप्तता भी सामने आई है। आरोपी ग्राहकों के मोबाइल पर आए बुकिंग ओटीपी का गलत इस्तेमाल कर सिलेंडर हासिल कर लेते थे, जिससे ग्राहकों को बुकिंग के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलते थे।

2 गिरफ्तार ऊंची कीमतों पर बेचकर करते थे मोटी कमाई, 90 सिलेंडर जब्त

गुप्त सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने दुकान को सील कर दिया है। मौके से 65 छोटे और 25 बड़े (कुल 90) सिलेंडर, गैस रिफिलिंग मशीन और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को हावड़ा अदालत में पेश किया गया। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर यह पता लगाएगी कि वे खाली सिलेंडर कहां से लाते थे और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in