कल्याणी ESI अस्पताल की जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण!

नगर पालिका चेयरमैन को पार्षद ने ही पत्र लिखकर दी शिकायत
Illegal construction by occupying the land of Kalyani ESI Hospital!
सांकेतिक फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

कल्याणी: कल्याणी नगर पालिका के 13 नंबर वार्ड में स्थित ईएसआई (ESI) अस्पताल की खाली जमीन पर अवैध कब्जे का एक बड़ा मामला सामने आया है। अस्पताल की जमीन पर रातों-रात मशरूम की तरह अवैध घर बनाए जा रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि नगर पालिका, थाना, कोर्ट और अनुमंडल शासक (SDO) कार्यालय की नाक के नीचे प्रशासन के सामने ही यह सरकारी जमीन हड़पी जा रही है।

प्रशासन की नाक के नीचे फल-फूल रहा अवैध कब्जा

अस्पताल परिसर में लगभग 10 से 12 कमरे बनाए जाने का आरोप है। इस घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा का आरोप है कि आगामी चुनावों में 'वोट लूट' के इरादे से तृणमूल कांग्रेस का एक हिस्सा इस घुसपैठ और कब्जे को बढ़ावा दे रहा है। दूसरी ओर, सत्ताधारी दल के ही पार्षद मनोज विश्वास ने इस पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष (पुरप्रधान) को पत्र लिखकर जांच की मांग की है। पार्षद ने पत्र में कहा, "13 नंबर वार्ड में ईएसआई अस्पताल के मैदान के पास अज्ञात लोगों द्वारा बांस और टिन से घर बनाए गए हैं। मुझे इसकी जानकारी नहीं है, कृपया इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करें।"

अधिकारियों का रुख

नगर पालिका के चेयरमैन नीलिमेष राय चौधरी ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि जमीन ईएसआई की है, तो उन्हें इसे देखना चाहिए। हालांकि, शिकायत मिलने के बाद फिलहाल काम रोकने का निर्देश दिया गया है। वहीं, कल्याणी के अनुमंडल शासक (SDO) अभिजीत सामंत ने बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, मिलने पर प्रशासन उचित कदम उठाएगा।

इस पूरे प्रकरण में अभी तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। फिलहाल, सरकारी जमीन पर प्रशासन की सुस्ती और अवैध निर्माण को लेकर जनता के बीच कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in