आईआईटी खड़गपुर के निदेशक ने प्रतिष्ठित विज्ञान सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया

आईआईटी खड़गपुर के निदेशक ने प्रतिष्ठित विज्ञान सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया
arnab moitra
Published on

कोलकाता : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के निदेशक प्रोफेसर सुमन चक्रवर्ती बर्लिन में प्रतिष्ठित ‘फॉलिंग वॉल्स साइंस समिट 2025’ में हिस्सा लेने वाले ‘‘भारतीय संस्थान के एकमात्र आमंत्रित शैक्षणिक प्रमुख’’ थे। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पिछले सप्ताह आयोजित इस शिखर सम्मेलन में नोबेल पुरस्कार विजेताओं, नवप्रवर्तकों, वैश्विक नीति निर्माताओं और विश्वविद्यालय के शीर्ष पदाधिकारियों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के भविष्य को आकार देने वाले परिवर्तनकारी विचारों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। संस्थान के प्रवक्ता ने बताया कि आईआईटी-खड़गपुर और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए चक्रवर्ती ने संस्थान के अग्रणी अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को प्रदर्शित किया। उन्होंने बताया कि चक्रवर्ती ने ‘‘अंतर्विषयक विज्ञान, सतत प्रौद्योगिकी और समावेशी नवाचार के वैश्विक संचालक के रूप में इसकी भूमिका को रेखांकित किया।’’ उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती ने आईआईटी-खड़गपुर को भविष्य के लिए तैयार संस्थान के रूप में प्रस्तुत किया, जो प्रगाढ़ अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के माध्यम से शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को आगे बढ़ाएगा। चक्रवर्ती ने कहा, ‘‘विचारों के इस वैश्विक समागम में आईआईटी-खड़गपुर और भारत का प्रतिनिधित्व करना सम्मान की बात थी। ‘फॉलिंग वॉल्स’ में सहयोग और नवाचार की भावना आईआईटी-खड़गपुर को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सामाजिक परिवर्तन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के हमारे मिशन को और मज़बूत करती है।’’

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in