तेजस्वी सत्ता में आना चाहते हैं तो अपना तरीका बदलेंः उपेंद्र

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चुनाव नतीजों में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है
Upendra Kushwaha
रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा
Published on: 

पटनाः बिहार चुनाव में राजग की बंपर जीत की ओर बढ़ने आंकड़े ने जहां राजग नेताओं में खुशियां भर दी हैं, वहीं ये नेता महागठबंधन पर व्यंग्य कसने से पीछे नहीं हट रहे हैं। बिहार में राजग की सहयोगी पाटी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर करार कटाक्ष किया है।

कुशवाह ने कहा कि मैं तेजस्वी यादव से कहना चाहता हूं कि अगर अगले 10-20 सालों में सत्ता हासिल करना चाहते हैं तो उन्हें अपने काम के तरीके बदलने होंगे। उन्हें और उनके लोगों को अपने व्यवहार बदलने होंगे। चुनाव नजीतों में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News