

नई दिल्लीः साउथ अफ्रीका के साथ मौजूद वनडे सीरीज खासकर दो भारतीय धाकड़ बल्लेबाजों रोहित शर्मा और विराट कोहली के लिए बड़ा फलप्रद साबित हो रहा है। रांची में खेले गये पहले वनडे में जहां रोहित शर्मा ने वनडे में सबसे अधिक छक्के मारने का रिकॉर्ड अपने नाम किया, वहीं विराट कोहली ने सबसे अधिक शतक 52 लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा तो कोहली ने सचिन तेंदुलकर का।
सीरीज का दूसरे वनडे कल रायपुर में खेला जाएगा और यहां कई रिकॉर्ड बन सकते हैं। रोहित शर्मा के पास इस मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।
सचिन तेंदुलकर का तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड
अगर रोहित शर्मा कल के मैच में और 41 रन बना लेते हैं तो उनके अंतराराष्ट्रीय मैचों में 20 हजार रन पूरे कर लेंगे। अभी उनके 19,959 रन हैं। रोहित ने आखिरी शतक सिडनी में बनाया था। अब अगर वह अगले मैच में शतक बनाते हैं तो एक ओपनर के रूप में सबसे अधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ओपनर के रूप में 45 शतक बना चुके हैं। इतने शतक सचिन तेंदुलकर के भी हैं इसी रूप में। अगर रोहित एक और शतक बना लेते हैं तो वह सचिन से आगे निकल जाएंगे।
तब छक्के मारने में क्रिस गेल से आगे होंगे
रोहित शर्मा छक्कों के भी बादशाह हैं। पिछले मैच में उन्होंने शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड तोड़ा था। अब अगर वह और चार छक्के मार देते हैं तो साउथ अफ्रीका के विरुद्ध सबसे अधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। वही एक ओपनर के रूप में सबसे अधिक छक्के लगाने के लिए रोहित को और पांच छक्कों की दरकार है। रोहित के नाम इस समय ओपनर के रूप से 324 छक्के हैं जबकि क्रिस गेल ने सबसे अधिक 328 छक्के मारे हैं। अगर रोहित और पांच छक्के मार देते हैं तो वह गेल के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक ओपनर के रूप में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी हो सकता है, इसके लिए उन्हें मात्र 58 रनों की दरकार है।