डील नहीं हुई तो ईरान को तबाह कर देंगे : ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति की कड़ी चेतावनी, ईरान ने भी दी जवाबी कार्रवाई की धमकी; 45 दिन के युद्धविराम पर बातचीत जारी
डील नहीं हुई तो ईरान को तबाह कर देंगे : ट्रंप
Published on: 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर मंगलवार तक ईरान के साथ शांति समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान को पूरी तरह तबाह कर देगा। उन्होंने कहा कि यदि तेहरान वाशिंगटन के साथ समझौते पर नहीं पहुंचता है तो महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले किए जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने कहा कि अगर अगले 48 घंटों में कोई समझौता नहीं हुआ तो ईरान में पावर प्लांट, पुल और अन्य ढांचों को निशाना बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान पहले ही काफी कमजोर हो चुका है और हालात हर दिन खराब होते जाएंगे।

इस बीच अमेरिका, ईरान और क्षेत्रीय मध्यस्थों के बीच 45 दिन के संभावित युद्धविराम को लेकर बातचीत जारी है। पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये के जरिए अप्रत्यक्ष वार्ता हो रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रगति नहीं हुई है। रिपोर्ट के अनुसार मध्यस्थ अंतिम समय तक कम से कम आंशिक समझौते की कोशिश कर रहे हैं।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल दिया जाए, नहीं तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने ईरान के बुनियादी ढांचे पर हमले की बात दोहराई।वहीं ईरान ने भी कड़ा जवाब दिया है। ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा कि अमेरिका के लापरवाह कदम पूरे क्षेत्र को संकट में डाल रहे हैं और अगर हमला हुआ तो जवाबी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने ईरान के लोगों के अधिकारों का सम्मान करने और तनाव खत्म करने की अपील की है। तनाव के बीच मध्य-पूर्व में हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं और दोनों देशों के बीच टकराव बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in