बलूचिस्तान में आईईडी विस्फोट, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 18 घायल

पाकिस्तान में उग्रवादी हमलों में वृद्धि देखी जा सकती है
बलूचिस्तान में आईईडी विस्फोट, 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 18 घायल
Published on: 

कराची : पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक आईईडी की चपेट में पुलिस वाहन के आने से हुए विस्फोट में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी, जबकि 18 अन्य घायल हो गये। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता शाहिद रिंद ने बताया कि मस्तुंग ज़िले में ड्यूटी से वापस आ रहे बलूचिस्तान कॉन्स्टैबुलरी के एक वाहन को निशाना बनाकर यह विस्फोट किया गया। उन्होंने बताया कि तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि घायलों को क्वेटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बलूचिस्तान कॉन्स्टैबुलरी प्रांतीय पुलिस सेवा का हिस्सा है। रिंद ने बताया कि बलूचिस्तान कॉन्स्टैबुलरी के ये जवान, बलूच यकजेहती समिति के नेताओं और बीएनपी-एम कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बलूचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल (बीएनपी-एम) द्वारा आयोजित धरने के लिए तैनात किए गए थे। उल्लेखनीय है कि बलूचिस्तान प्रांत में हाल के महीनों में उग्रवादी हमलों में वृद्धि देखी गयी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News