दोहा में अगले महीने होगी ICC बोर्ड की बैठक, क्या उठेगा बांग्लादेश का मुद्दा?

अभी यह साफ नहीं है कि टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के भारत में नहीं खेलने को लेकर उपजे विवाद के मुद्दे पर चर्चा होगी कि नहीं।
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on

दुबईः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के बोर्ड और समितियों की बैठक 25 से 27 मार्च तक दोहा में आयोजित की जाएगी जिससे क्रिकेट में कतर की बढ़ती भागीदारी का पता चलता है। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘ये बैठकें आईसीसी बोर्ड के निदेशकों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, समिति के सदस्यों और सीनियर पदाधिकारियों को एक मंच पर लाएंगी, जो वैश्विक खेल के वर्तमान और भविष्य से संबंधित प्रमुख मामलों पर विचार-विमर्श करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।’’

अभी यह साफ नहीं है कि टी20 विश्व कप में बांग्लादेश के भारत में नहीं खेलने को लेकर उपजे विवाद के मुद्दे पर चर्चा होगी कि नहीं। बांग्लादेश को टी20 विश्व कप में खेलने का मौका नहीं क्योंकि वह भारत में नहीं खेलने की अपनी मांग पर अड़ा रहा। आईसीसी ने उसे भारत में खेलने को कहा था लेकिन वह नहीं माना। उसकी जगह स्कॉटलैंड को मिली थी।

बहरहाल आईसीसी ने बताया कि 2020 से कतर में क्रिकेट में समग्र भागीदारी में 447 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आईसीसी ने कहा, ‘‘इसका मुख्य कारण कतर ओलंपिक समिति के स्कूल ओलंपिक कार्यक्रम में क्रिकेट को शामिल करना रहा है, जिसने देश भर के स्कूलों में इस खेल को स्थापित करने में मदद की है।’’

क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने कहा, ‘‘हाल ही में आईसीसी के क्रियो क्रिकेट महोत्सव के शुरू होने से क्रिकेट की पहुंच और भी बढ़ गई है। पिछली बार इस महोत्सव में 287 स्कूली टीमों ने भाग लिया था और लगभग 90 प्रतिशत प्रतिभागियों ने पहली बार क्रिकेट खेला था।’’

फाइल फोटो
कौन हैं एक करोड़ के इनामी माओवादी देवजी जिन्होंने किया आत्मसमर्पण
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in