10 लाख रुपये रिश्वत लेते आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने जाल बिछाया और आईएएस अधिकारी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया
10 लाख रुपये रिश्वत लेते आईएएस अधिकारी गिरफ्तार
Published on: 

भुवनेश्वर : ओडिशा सतर्कता विभाग ने सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी को एक व्यापारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने कहा, ‘कालाहांडी जिले में धरमगढ़ के उपजिलाधिकारी, आईएएस (2021 बैच) धीमान चकमा को ओडिशा सतर्कता विभाग ने एक स्थानीय व्यवसायी (शिकायतकर्ता) से 20 लाख रुपये की कुल रिश्वत की एक किस्त के रूप में 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने जाल बिछाया और आईएएस अधिकारी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उनके सरकारी आवास पर छापामारी की गयी, जहां से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।’ अधिकारी ने कहा, ‘हमने अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें स्थानीय अदालत में भेज दिया है।’ विभाग ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News