पता नहीं ममता दी मुझसे नाराज क्यों हैं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

बंगाल दौरे पर राष्ट्रपति की नाराजगी, प्रशासन पर उठाये सवाल
पता नहीं ममता दी मुझसे नाराज क्यों हैं : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : उत्तर बंगाल के दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य प्रशासन और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर नाराजगी जताई। शनिवार को सिलीगुड़ी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय संताली सम्मेलन में भाग लेने के दौरान उन्होंने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर असंतोष व्यक्त किया। राष्ट्रपति मुर्मू का यह उत्तर बंगाल का पहला दौरा था। शनिवार को वे बागडोगरा पहुंचीं और सम्मेलन में शामिल हुईं।

गौरतलब है कि यह सम्मेलन पहले फांसीदेवा में आयोजित होना था, लेकिन प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर वहां अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जगह छोटी होने का कारण बताया था, जबकि वहां लाखों लोगों के एकत्र होने की क्षमता दिखाई देती है। बागडोगरा एयरपोर्ट अथॉरिटी के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भी अपेक्षित भीड़ नहीं दिखी। राष्ट्रपति ने इस पर भी अप्रत्यक्ष रूप से नाराजगी जताई और आदिवासी समाज की स्थिति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेकर चिंता व्यक्त की।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि ममता बनर्जी उनसे नाराज क्यों हैं। उन्होंने कहा, “मैं भी बंगाल की बेटी हूं, लेकिन मुझे यहां आने में भी मुश्किलें होती हैं। ममता दी मेरी छोटी बहन की तरह हैं, पता नहीं उन्हें मुझसे क्या नाराजगी है।" हालांकि राष्ट्रपति ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें कोई शिकायत या नाराजगी नहीं है और उन्होंने ममता बनर्जी तथा राज्य के लोगों के सुखी रहने की कामना की।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in