दो अंतरराष्ट्रीय और एक घरेलू उड़ानों में बम की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर चौकसी

हवाई अड्डे को रविवार देर रात को हीथ्रो से ब्रिटिश एयरवेज (बीए 277), फ्रैंकफर्ट से लुफ्थांसा (एलएच 752) और कन्नूर से इंडिगो के 6ई 7178 के संबंध में ईमेल प्राप्त हुए।
दो अंतरराष्ट्रीय और एक घरेलू उड़ानों में बम की धमकी, हैदराबाद एयरपोर्ट पर चौकसी
Published on: 

हैदराबादः यहां के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विभिन्न शहरों से आने वाली तीन उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिनमें दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी शामिल हैं।

हवाई अड्डे को रविवार देर रात को हीथ्रो से ब्रिटिश एयरवेज (बीए 277), फ्रैंकफर्ट से लुफ्थांसा (एलएच 752) और कन्नूर से इंडिगो के 6ई 7178 के संबंध में ईमेल प्राप्त हुए।

हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि सभी उड़ानें सुरक्षित उतारी गईं। दोनों अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सोमवार तड़के यहां उतरीं।

प्रोटोकॉल के मुताबिक सुरक्षा जांच

सूत्रों ने कहा, ‘‘तीनों विमानों के लिए मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल शुरू किए गए।’’ सूत्रों ने बताया कि मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल में विमान को अलग रखना, सामान और यात्रियों की जांच करना, अग्निशमन गाड़ियों को तैयार रखना और खोजी कुत्तों की सेवाएं लेना शामिल हैं। पिछले सप्ताह भी हैदराबाद के इस हवाई अड्डे को दुबई-हैदराबाद अमीरात उड़ान और इंडिगो की मदीना-हैदराबाद तथा शारजाह-हैदराबाद उड़ानों के लिए बम की धमकी भरे अलग-अलग ईमेल प्राप्त हुए थे। मदीना से हैदराबाद आ रहे विमान का मार्ग परिवर्तित कर उसे अहमदाबाद ले जाया गया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News