हुमायूं कबीर को एक और झटका,पार्टी प्रेसिडेंट ने इस्तीफा दिया !

हुमायूं कबीर
हुमायूं कबीर
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद आम जनता उन्नयन पार्टी के चेयरमैन हुमायूं कबीर को एक और झटका लगा है। उनकी पार्टी के प्रेसिडेंट खोबायब अमीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। शुक्रवार को पार्टी चेयरमैन हुमायूं कबीर को अपना त्यागपत्र सौंप दिया। उन्होंने कहा कि उनका इस्तीफा किसी राजनीतिक मतभेद के कारण नहीं, बल्कि सामाजिक और धार्मिक कर्तव्यों के कारण है। अपने त्यागपत्र में खोबायब अमीन ने कहा कि एक 'पीरजादा' और एक संस्था के सचिव के रूप में समाज के प्रति उनकी कई विशिष्ट सामाजिक और धार्मिक जिम्मेदारियां हैं। बहुत सोच-विचार के बाद उन्हें लगा कि सक्रिय राजनीति में उनकी भागीदारी उनके महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों में बाधा बन रही है। अपने जीवन और कार्यों की दिशा पर विचार करने के बाद उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in