हुमायूं कबीर ने तृणमूल विधायक को किया आमंत्रित

हुमायूं कबीर ने तृणमूल विधायक को किया आमंत्रित
Published on

सबिता, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : हुमायूं का फोन आया एक और हुमायूं काे। बाबरी मस्जिद का काम देखने के लिए आमंत्रित किया गया। तृणमूल कांग्रेस से बहिष्कृत तथा भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर ने तृणमूल के डेबरा से विधायक डॉ. हुमायूं कबीर को आमंत्रित किया है। तृणमूल विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा, अगर समय मिला और सब ठीक रहा, तो जरूर जायेंगे। उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद को लेकर मुस्लिम लोगों में एक आवेग है। वहीं राजनीतिक गलियारों में इस निमंत्रण से बाबरी मस्जिद को लेकर नए समीकरण की अटकलें तेज हो गई हैं। 11 फरवरी को प्रस्तावित बाबरी मस्जिद निर्माण कार्य आनुष्ठानिक रूप से शुरू होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। उन्हें आमंत्रित किया है। गत 6 दिसंबर को भरतपुर के विधायक हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद का शिलान्यास किया। इसे तैयार करने के लिए फंड सहायता से मांगी गयी। हुमायूं की घोषणा के बाद, उनकी पुरानी पार्टी तृणमूल ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी और अंततः तृणमूल ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। निलंबन के बाद हुमायूं ने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी बनाने की पहल की और घोषणा की कि वे राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में कई सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे। इसके बाद, उनकी नई पार्टी, जनता उन्नयन पार्टी का गठन हुआ।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in