मुंबई में ED दफ्तर की इमारत में भीषण आग

देर रात लगी आग
मुंबई में ED दफ्तर की इमारत में भीषण आग
Published on

मुंबई : दक्षिण मुंबई के ‘बलार्ड एस्टेट’ इलाके में शनिवार देर रात ईडी के कार्यालय की इमारत में भीषण आग लग गयी। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात 2 बजकर 31 मिनट पर दमकल विभाग को कुरिमभॉय रोड पर ग्रैंड होटल के पास पांच मंजिला इमारत ‘कैसर-ए-हिंद’ की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली। इसी इमारत में ईडी का कार्यालय है। उन्होंने बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और इसके कारण फर्नीचर, अलमारियां और बिजली के उपकरण जलकर खाक हो गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर है और पंचनामा भर रही है तथा आगे की जांच जारी है। दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष ने पुष्टि की कि रविवार तड़के चार बजकर 17 मिनट पर आग ‘स्तर-तीन’ तक बढ़ गयी. जिसे आम तौर पर भीषण आग माना जाता है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, पानी के टैंकर और अन्य राहत संसाधन तैनात किए गए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in