हावड़ा जिला परिषद को आज मिलेगा नया नेतृत्व !

Howrah Zilla Parishad Election: New Sabhadhipati & Sah-Sabhadhipati to be Elected Today
फाइल फोटो REP
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा जिला परिषद में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चले लंबे राजनीतिक घमासान के बाद आज यानी शुक्रवार को नए सभाधिपति और सह-सभाधिपति का चुनाव होने जा रहा है। जिला परिषद सदस्य तुषारकंति घोष ने बताया कि गुरुवार को पार्टी के संसदीय दल की बैठक में चर्चा के बाद आज चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। गौरतलब है कि जून के मध्य में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पैदा हुए तनाव के बाद तत्कालीन सभाधिपति कावेरी दास और सह-सभाधिपति अजय भट्टाचार्य ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था।

चुने जायेंगे नये सभाधिपति व सहसभाधिपति

उनके इस्तीफे के बाद से जिला परिषद के कामकाज की जिम्मेदारी जिला मजिस्ट्रेट (DM) के हाथों में है। शीर्ष पद खाली होने से जिले के कई विकास कार्य प्रभावित हो रहे थे, जिसे देखते हुए इस चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, नए नेतृत्व के चयन से जिला परिषद में प्रशासनिक स्थिरता लौटेगी। हालांकि, इस रेस में कौन से नाम सबसे आगे हैं, इसका औपचारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है। नए सभाधिपति व सहसभाधिपति को चुने जाने के साथ ही हावड़ा जिला परिषद के एक बार फिर अपने पुराने प्रशासनिक ढर्रे पर लौटने की उम्मीद है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in