हावड़ा : अभिषेक की गयी जान, इलाके के अन्य बच्चों पर भी मंडरा रहा खतरा !

परिवार तक पहुंची महज 5 हजार रुपये की मदद!
Howrah Tragedy: Abhishek Loses Life, Safety Threat Continues for Children in the Area
हावड़ा के बेलगछिया भगाड़ इलाके में पाइप से आते जाते हैं बच्चे बना रहता है खतराHowrah Tragedy: Abhishek Loses Life, Safety Threat Continues for Children in the Area
Published on

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : बेलगछिया भांगड़ इलाके में 15 वर्षीय अभिषेक राव की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार की शाम गहरे गड्ढे में गिरकर लापता हुए अभिषेक का शव करीब छह घंटे बाद देर रात बरामद किया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता भी बढ़ गई है। मृत अभिषेक के भाई बड़े राधे राव ने बताया कि परिवार को उस खतरनाक गड्ढे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उनका कहना है कि यदि उन्हें पहले से इसकी जानकारी होती तो अभिषेक को उस रास्ते पर जाने ही नहीं देते। परिवार के अनुसार, पैर फिसलते ही अभिषेक सीधे उस गहरे गड्ढे में समा गया और फिर बाहर नहीं निकल सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस इलाके में यह हादसा हुआ, वहां करीब 600 परिवार रहते हैं और हजारों लोगों के बीच सैकड़ों बच्चे रोजाना आवाजाही करते हैं। ऐसे में यह दुर्घटना केवल एक परिवार का दुख नहीं, बल्कि पूरे इलाके के लिए चेतावनी है।

पानी की पाइपलाइन से बच्चे और स्थानीय निवासी करते हैं आना-जाना

इलाके के लोगों ने बताया कि बड़े नाले के ऊपर से गुजर रही पानी की पाइपलाइन को बच्चे और स्थानीय निवासी रास्ते के रूप में इस्तेमाल करते हैं। सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में यह रास्ता भी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। जागरुकता की कमी कहें या जल्दबाजी मगर बच्चे ही नहीं इलाके के अन्य लोग भी आने-जाने के लि पाइप लाइन का इस्तेमाल करते हैं। इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि या तो पाइपलाइन के ऊपर से आवागमन पूरी तरह बंद कराया जाए या वहां स्थायी पुल का निर्माण किया जाए। साथ ही, जिस स्थान पर भूधंसान हुई थी और जहां यह गड्ढा बना हुआ है, उसे तत्काल घेरकर सुरक्षित किया जाए। लोगों का कहना है परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है, इस क्रम में परिजनों ने कहा कि अब तक उन्हें केवल 5 हजार रुपये की मदद ही मिली है।

विधायक ने कहा-पूरी परिस्थितियों पर है नजर

शिवपुर के विधायक रुद्रनील घोष के कहा कि यह दुःखद घटना थी। यहां इलाके की समस्याओं की मैंने सीएम को जानकारी दी है। लोगों की सुरक्षा हमें सुनिश्चित करनी ही होगी। उन्होंने कहा कि अभिषेक के परिवार के साथ हम खड़े हैं। मेरे पास किसी भी तरह की मदद की बात आती है तो प्रशासन हर संभव मदद को प्रस्तुत है।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in