हावड़ा में आठ मंजिला होटल में निगम का अभियान!

अग्निशमन व्यवस्था नहीं होने और अवैध निर्माण का है आरोप
Howrah Municipal Corporation Drive Against Hotel Near Station
सांकेतिक फोटो
Published on: 

निधि, सन्मार्ग संवाददाता

हावड़ा : हावड़ा स्टेशन से सटे दीघा बस स्टैंड इलाके में स्थित एक आठ मंजिला होटल में हावड़ा नगर निगम द्वारा अभियान चलाया गया। निगम का आरोप है कि होटल में पर्याप्त अग्निशमन व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा होटल तीन मंजिलों को भी कथित तौर पर अवैध रूप से बनाया गया है। बताया गया है कि नियमों के उल्लंघन को लेकर हावड़ा नगर निगम की ओर से पहले ही होटल प्रबंधन को परिसर खाली करने की नोटिस दी गई थी। निगम के अनुसार, नोटिस का पालन नहीं किए जाने पर मंगलवार शाम गोलाबाड़ी थाने की पुलिस को साथ लेकर अधिकारियों ने होटल में अभियान चलाया। हावड़ा नगर निगम के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आलोक चौधरी ने बताया कि पहले नोटिस दी गयी थी और इस संताेषजनक जवाब नहीं मिलने पर हमने मंगलवार को फिर नोटिस दी है। होटल में रह रहे लोगों को बुधवार सुबह 10 बजे तक कमरे खाली करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद होटल को सील करने की कार्रवाई की जा सकती है। निगम की कार्रवाई को लेकर होटल प्रबंधन की ओर से फिलहाल कोई बयान सामने नहीं आया है। अभियान के दौरान इलाके में उपजी स्थिति को देखते हुए गोलाबाड़ी थाने की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in